logo

नेताजी की 127वीं जयंती आज, CM सोरेन समेत इन नेताओं ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

bose.jpg

रांची:
‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ आज भी हम भारतवासियों के भीतर राष्ट्र-भक्ति की ज्वार पैदा कर देता है। इस नारे को देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आज 127वां जयंती है। उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर झारखंड के नेताओं ने भी अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में ओडिशा के कटक में हुआ था। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस और माता का प्रभावती देवी था। सुभाष चंद्र बोस बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे और पढ़ाई में तेज थे। उन्होंने इंग्लैंड के क्रैंब्रिज यूनिवर्सिटी से सिविल परीक्षा पास की।


नेताजी के आदर्श और विचार सभी को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा है कि देश की आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर शत-शत नमन। नेताजी के आदर्श और विचार सभी को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

 

नेताजी वीरता,संघर्ष को देश सदैव याद रखेगा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर लिखा है कि महान स्वतंत्रता सेनानी और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।उनकी वीरता,संघर्ष को देश सदैव याद रखेगा और पीढ़ियों तक युवाओं को प्रेरित करती रहेगी। #पराक्रम_दिवस #NetajiSubhasChandraBose

 

नेताजी का त्याग और देशप्रेम सदैव हर भारतवासी को प्रेरणा देते रहेगा

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर लिखा है कि मां भारती के वीर सपूत, आजाद हिंद फ़ौज के संस्थापक और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका त्याग और देशप्रेम सदैव हर भारतवासी को प्रेरणा देते रहेगा। सभी देशभक्तों को #ParakramDiwas की हार्दिक बधाई।

 

पराक्रम दिवस" पर नेताजी को कोटिशः नमन

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा है कि आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक, स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती "पराक्रम दिवस" पर पर उन्हें कोटिशः नमन। #पराक्रम_दिवस #NationSalutesNetaji #NetajiSubhasChandraBose